Thursday, August 27, 2026
HomeNationalराष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं का देश लौटने पर भव्य स्वागत

राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं का देश लौटने पर भव्य स्वागत

3 अगस्त,2026 (गुरप्रीत सिंह): राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों के पहले दल का स्वदेश लौटने पर दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में पहुंचे प्रशंसकों ने खिलाड़ियों का तालियों और फूलों से अभिनंदन किया। स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने महिलाओं के 49 किलोग्राम वर्ग में लगातार तीसरी बार स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया। उन्होंने कहा कि अपने राज्य मणिपुर और भारत का नाम रोशन करना उनके लिए गर्व की बात है और आगे भी वह देश के लिए बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगी।

वहीं, पुरुषों के 109 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में रजत पदक जीतने वाले पंजाब के लवप्रीत सिंह ने कहा कि उनका अगला लक्ष्य एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक हासिल करना है। उन्होंने भारतीय नौसेना, अपने कोच और स्वागत के लिए पहुंचे सभी समर्थकों का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments