Wednesday, August 26, 2026
HomeNationalप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी श्री पिंगली वेंकैया की 150वीं...

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी श्री पिंगली वेंकैया की 150वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

3 अगस्त,2026: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी श्री पिंगली वेंकैया की 150वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्री पिंगली वेंकैया को राष्ट्र को तिरंगा प्रदान करने में उनकी अमूल्य भूमिका के लिए स्मरण किया और कहा कि उनके प्रयास आज भी लोगों को समर्पण एवं देशभक्ति की भावना के साथ देश की सेवा करने के लिए प्रेरित करते हैं।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि तिरंगा प्रत्येक भारतीय के हृदय को अपार गर्व से भर देता है और राष्ट्र निर्माण की दिशा में कार्य करने के लिए पूरे देश को प्रेरित करता है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर लिखा;

“श्री पिंगली वेंकैया जी की 150वीं जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। हमारे राष्ट्र को तिरंगा प्रदान करने में उनकी अमूल्य भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी। उनके प्रयास सदैव लोगों को समर्पण और देशभक्ति की भावना के साथ मातृभूमि की सेवा करने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।”

तिरंगा हरेक भारतीय के हृदय को अपार गर्व से भर देता है और हमें राष्ट्र निर्माण की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित करता है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments