Wednesday, August 26, 2026
HomeHaryanaकुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में नशा मुक्त अभियान का देश में बना रिकॉर्ड

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में नशा मुक्त अभियान का देश में बना रिकॉर्ड

5 अगस्त,2026 (संजीव शर्मा): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2 अगस्त को शुरू किए गए “नशा मुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान” में हरियाणा ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। शिक्षा संस्थानों की श्रेणी में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम देश का सबसे अधिक भागीदारी वाला आयोजन बना।

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में 3,200 से अधिक विद्यार्थियों, शिक्षकों और युवाओं ने एक साथ नशा मुक्त भारत का संकल्प लिया। यह विश्वविद्यालयों की श्रेणी में देश का सबसे बड़ा आयोजन रहा, जिसने युवाओं की सामाजिक भागीदारी और जागरूकता का नया उदाहरण पेश किया। कार्यक्रम में हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव संबोधन के साथ युवाओं को नशा मुक्त भारत की शपथ दिलाई और कहा कि युवा शक्ति ही विकसित भारत के संकल्प की सबसे बड़ी ताकत है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशभर के युवाओं को संबोधित करते हुए नशे के खिलाफ जन आंदोलन खड़ा करने का आह्वान किया। भारत सरकार के निर्देश पर सभी राज्यों के राज्यपालों ने अपने-अपने राज्यों के प्रमुख कार्यक्रमों में भाग लिया, जिसके तहत हरियाणा के राज्यपाल ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं का उत्साह बढ़ाया। राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा ने इस अभियान को जन आंदोलन का रूप देने का प्रयास किया है। राज्य सरकार अगले 100 सप्ताह तक लगातार जन-जागरूकता अभियान चलाकर नशे के खिलाफ सामाजिक चेतना बढ़ाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है।

देशभर में इस अभियान के तहत 28 हजार से अधिक स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें एक करोड़ से अधिक युवाओं और विद्यार्थियों ने नशा मुक्त भारत का संकल्प लिया। इनमें शिक्षा संस्थानों की श्रेणी में हरियाणा की भागीदारी सबसे अधिक रही और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का आयोजन देश में सबसे बड़ा साबित हुआ।

इस अभियान की सफलता में हरियाणा के युवा सशक्तिकरण, उद्यमिता एवं खेल मंत्री गौरव गौतम की सक्रिय भूमिका के साथ शिक्षा विभाग, युवा कार्यक्रम एवं खेल विभाग, माई भारत, एनएसएस, एनसीसी, नेहरू युवा केंद्र संगठन और अन्य विभागों व संस्थानों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments