5 अगस्त,2026 (चौधरी प्रभजीत सिंह): यू.ए.ई. के दुबई स्थित जेबेल अली इंडस्ट्रियल एरिया में कई तेज धमाकों की खबर से हड़कंप मच गया। स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक, करीब 20 मिनट के भीतर कई विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं, जबकि बंदरगाह के पास एक गोदाम में आग लगने की भी सूचना है।
कुछ विदेशी मीडिया ने मिसाइल हमले का दावा किया है, लेकिन यूएई प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की है। धमाकों के कारणों का आधिकारिक खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। घटना के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुए, जिनमें से वीडियो रिकॉर्ड करने के आरोप में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।
जेबेल अली दुबई का प्रमुख औद्योगिक और लॉजिस्टिक्स हब है, इसलिए इस घटना ने क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं बढ़ा दी हैं।






