Thursday, August 27, 2026
HomeHaryanaवेद फूला बने भाजपा हरियाणा के प्रदेश महामंत्री

वेद फूला बने भाजपा हरियाणा के प्रदेश महामंत्री

5 अगस्त,2026 (संजीव सिंगला): भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री वेद फूला ने मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अर्चना गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपने पर पार्टी नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त किया।
श्री वेद फूला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने एक साधारण कार्यकर्ता पर विश्वास जताकर जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, बूथ स्तर तक पार्टी को सशक्त करने तथा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए वे पूरी ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अर्चना गुप्ता ने श्री वेद फूला को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके संगठनात्मक अनुभव और कार्यशैली का लाभ पार्टी को मिलेगा। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मिलकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और चुनावी तैयारियों में पूरी मजबूती के साथ जुटेंगे।
इस दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठन के विस्तार, कार्यकर्ताओं की भूमिका और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। श्री वेद फूला ने दोहराया कि वे पार्टी नेतृत्व की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे तथा संगठन हित को सर्वोपरि रखते हुए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments