पटियाला, 6 अगस्त,2026 (विशाल गुप्ता): जिला बाल सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि एक गुमशुदा बच्ची, जो विशेष आवश्यकता वाली है और पिछले काफी समय से बाल गृह में रह रही है। वर्तमान में बच्ची की आयु लगभग 12 वर्ष है और उसका रंग सांवला है। इस बच्ची के परिजनों की काफी तलाश की गई है, लेकिन अभी तक बच्ची के किसी भी जानकार या परिवार का पता नहीं चल पाया है।
इसलिए अब यह अंतिम सार्वजनिक सूचना जारी की जाती है कि यदि इस बच्ची के परिवार के बारे में किसी को भी कोई जानकारी हो तो वह कार्यालय जिला बाल सुरक्षा अधिकारी, पटियाला, कमरा नंबर 150, ब्लॉक-सी एक्सटेंशन, मिनी सचिवालय, पटियाला में संपर्क करें।
संपर्क के लिए फोन नंबर: 0175-2353523
ई-मेल: dcpo.patiala@gmail.com
या 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, पटियाला पर दिनांक 10-09-2026 तक संपर्क किया जाए।
यदि निर्धारित तिथि तक बच्ची के परिवार या परिजनों का पता नहीं चलता है, तो बच्ची को गोद दिए जाने के लिए कानूनी रूप से स्वतंत्र (लीगली फ्री) घोषित कर दिया जाएगा।