Thursday, August 27, 2026
HomePunjabस्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में नहीं मिला कुछ...

स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में नहीं मिला कुछ संदिग्ध

7 अगस्त,2026 (अमनदीप सरां)  पंजाब के खरड़ के पास चप्पड़चिड़ी स्थित डी.पी.एस. स्कूल को बुधवार सुबह ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे कैंपस की गहन जांच शुरू की।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल परिसर की तलाशी ली गई, लेकिन जांच के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। एहतियात के तौर पर स्कूल प्रशासन ने छात्रों को सुरक्षित घर भेज दिया।

अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और धमकी भेजने वाले व्यक्ति का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

गौरतलब है कि मोहाली जिले में पिछले कुछ समय से कई संस्थानों को इस तरह की धमकियां मिल चुकी हैं। इनमें जिला प्रशासनिक परिसर, न्यायिक परिसर और कुछ अन्य स्कूल भी शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि ऐसी फर्जी धमकियों को गंभीरता से लेते हुए हर मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments