Wednesday, August 26, 2026
HomePatialaकुंदन गोगिया ने निगम टीम के साथ शहर के विभिन्न इलाकों में...

कुंदन गोगिया ने निगम टीम के साथ शहर के विभिन्न इलाकों में विकास कार्यों का बारीकी से किया निरीक्षण

पटियाला, 7 अगस्त,2026 (राजेश कुमार): शाही शहर पटियाला के सर्वांगीण विकास और लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पटियाला के मेयर कुंदन गोगिया पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। कार्यालय की छुट्टी होने के बावजूद देर शाम तक मेयर ‘ऑन ड्यूटी’ रहे और नगर निगम की तकनीकी टीम के साथ शहर के विभिन्न वार्डों एवं कॉलोनियों का औचक दौरा कर वहां पूरे हो चुके विभिन्न विकास कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ नगर निगम के एस.डी.ओ. हरदीप सिंह और जे.ई. रोहित कुमार भी विशेष रूप से मौजूद रहे, जिन्होंने मेयर को कार्यों की तकनीकी गुणवत्ता और प्रगति की जानकारी दी।
गौरतलब है कि नगर निगम पटियाला द्वारा शहर के विकास एवं निगरानी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मेयर कुंदन गोगिया ने हीरा बाग, बाबा दीप सिंह नगर, अर्जुन नगर, भारत नगर, शक्ति नगर, अतर सिंह कॉलोनी, सुखराम कॉलोनी तथा पुराना बिशन नगर सहित विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर विकास कार्यों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान मेयर कुंदन गोगिया ने अधिकारियों और ठेकेदारों को स्वच्छता एवं गुणवत्ता को लेकर सख्त निर्देश जारी किए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सड़कों, गलियों अथवा आसपास पड़े वेस्ट मटेरियल और निर्माण मलबे को तुरंत हटाया जाए। मेयर ने निर्देश दिए कि जब तक मौके पर पूरी तरह सफाई नहीं हो जाती और मलबा नहीं हटाया जाता, तब तक संबंधित ठेकेदारों का भुगतान जारी न किया जाए।
मेयर कुंदन गोगिया ने कहा कि पटियाला के नागरिकों को बिना किसी परेशानी के बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा भविष्य में भी ऐसे औचक निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments