Wednesday, August 26, 2026
HomePunjabजिले में लग रही हैं 400 से अधिक योग कक्षाएं, 85 विशेषज्ञ...

जिले में लग रही हैं 400 से अधिक योग कक्षाएं, 85 विशेषज्ञ योग प्रशिक्षक दे रहे हैं प्रशिक्षण

फतेहगढ़ साहिब, 7 अगस्त,2026 (गुरप्रीत सिंह): पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई जनकल्याणकारी मुहिम “सीएम दी योगशाला” के तहत जिला फतेहगढ़ साहिब में लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त डॉ. सोना थिंद ने बताया कि इस पहल के तहत बड़ी संख्या में लोग रोजाना योग गतिविधियों से जुड़ रहे हैं, जिससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लगातार बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि “सीएम दी योगशाला” के तहत लोगों को नि:शुल्क योग प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे स्वस्थ और खुशहाल पंजाब के निर्माण को मजबूती मिल रही है। जिले के विभिन्न गांवों, वार्डों, पार्कों और सार्वजनिक स्थानों पर 85 योग प्रशिक्षकों की देखरेख में 400 से अधिक योग कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। इन कक्षाओं में महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और विद्यार्थी प्रतिदिन योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि योग विशेषज्ञों द्वारा लोगों को दैनिक जीवन में योग अपनाने के लाभों के बारे में जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही संतुलित जीवनशैली अपनाने, मानसिक तनाव से बचाव और स्वास्थ्य संबंधी जरूरी जानकारियां भी साझा की जा रही हैं।
इस अवसर पर जिला कोऑर्डिनेटर मिस भारती भावना ने बताया कि इन योग कक्षाओं के लिए लगभग 14 हजार से अधिक लोगों ने पंजीकरण करवाया है, जिनमें से 11,990 से अधिक सदस्य प्रतिदिन योग अभ्यास कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि जो नागरिक अपने मोहल्ले में योगशाला शुरू करना चाहते हैं, वे 25 लोगों का समूह बनाकर टोल फ्री नंबर 76694-00500 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा वे सीएम दी योगशाला पंजाब https://cmdiyogshala.punjab.gov.inपोर्टल पर लॉग इन कर अपना पंजीकरण भी करवा सकते हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments