Thursday, August 27, 2026
HomeNationalपीएम मोदी की नाश्ता बैठक आज, एन.डी.ए सांसदों के बीच सहयोग बढ़ाने...

पीएम मोदी की नाश्ता बैठक आज, एन.डी.ए सांसदों के बीच सहयोग बढ़ाने की पहल

7 अगस्त,2026 (गुरप्रीत सिंह): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद सत्र के दौरान अपने आवास पर नवनिर्वाचित और पहले बार चुने गए एन.डी.ए सांसदों के साथ अनौपचारिक नाश्ता बैठकें करेंगे। इन बैठकों का उद्देश्य सांसदों को संसदीय प्रक्रियाओं से अवगत कराना और समन्वय को मजबूत करना है।

नए सांसदों को संसदीय कार्यों का मार्गदर्शन देने के लिए बैठक के दैरान संसद की कार्यप्रणाली, सांसदों की जिम्मेदारियों और सदन में प्रभावी भागीदारी जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी। प्रधानमंत्री नए सांसदों को यह भी बताएंगे कि नए सांसदों अपने संसदीय क्षेत्र की समस्याओं, जनहित के मुद्दों को सदन में प्रभावी ढंग से कैसे उठा सकते हैं।

सांसदों की बैठक का उद्देश्य एन.डी.ए. के सभी सहयोगी दलों के सांसदों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है। बैठक के दैरान सांसदों को सदन में अनुशासन और सक्रिय भूमिका निभाने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा।

बैठक में एन.डी.ए के नव-निर्वाचित लोकसभा सांसदों को आमंत्रित किया गया है और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के लोकसभा सदस्यों को भी निमंत्रण भेजा गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार सांसदों के साथ बीच विचारों, भावनाओं और सूचनाओं का आदान-प्रदान करने की पहल कर रहे हैं। इसी क्रम में यह नाश्ता बैठक आयोजित की जा रही है, ताकि नए जनप्रतिनिधियों को संसदीय कार्यों के प्रति बेहतर समझ मिल सके।

इससे बैठक के दो दिन पहले भी प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा के 37 सांसदों के साथ भी अपने आवास पर नाश्ता बैठक की थी। दो दिन पहले बुधवार की बैठक में शासन व्यवस्था, संसदीय रणनीति सहित कई अहम विषयों पर बात-चीत की गई थी और विचार साझा किए गए थे। नरेंद्र मोदी ने सांसदों को सलाह दी थी कि वे केवल राजनीतिक बयानबाजी तक सीमित न रहें, बल्कि जनता से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से काम करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments