Wednesday, August 26, 2026
HomeHaryanaरोहतक और अंबाला को मिले नए डिप्टी कमिश्नर, हरियाणा सरकार ने दो...

रोहतक और अंबाला को मिले नए डिप्टी कमिश्नर, हरियाणा सरकार ने दो IAS अधिकारियों के किए तबादले

हरियाणा, 7 अगस्त,2026 (संजीव शर्मा): हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए तत्काल प्रभाव से दो आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा आदेश जारी किए गए।

जारी आदेशों के अनुसार, प्रदीप दहिया, जो अब तक नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त और जिला नगर आयुक्त, गुरुग्राम के पद पर कार्यरत थे, उन्हें रोहतक का नया डिप्टी कमिश्नर (डीसी) नियुक्त किया गया है।

वहीं, सचिन गुप्ता, जो रोहतक के डिप्टी कमिश्नर के साथ-साथ हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP), रोहतक के प्रशासक तथा अतिरिक्त निदेशक, अर्बन एस्टेट्स, रोहतक का भी कार्यभार संभाल रहे थे, उन्हें अंबाला का नया डिप्टी कमिश्नर (डीसी) नियुक्त किया गया है।

दोनों अधिकारियों की नई नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments