8 अगस्त,2026 (बलजीत सरना): जालंधर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि तेज रफ्तार स्विफ्ट कार सड़क किनारे खड़े कैंटर से टकराने के बाद बुरी तरह टूट-फूट गई और उसकी छत तक उखड़ गई।
पता चला है कि यह स्विफ्ट कार जालंधर से अमृतसर की ओर जा रही थी। भगत सिंह कॉलोनी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचते ही कार सड़क के किनारे खड़े कैंटर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार की अगली सीट पर बैठे दो लोगों के शरीर (शव) वाहन के अंदर ही बुरी तरह फंस गए, जबकि पिछली सीट पर बैठे तीसरे व्यक्ति का (शव) शरीर सड़क पर जा गिरा।
हादसे की सूचना मिलते ही थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे दोनों शवों को बाहर निकाला। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल जालंधर भेज दिया गया है।






