Wednesday, August 26, 2026
HomePunjabचंडीगढ़-पंजाब में मानसून क्रियाशील होने से बारिश के आसार

चंडीगढ़-पंजाब में मानसून क्रियाशील होने से बारिश के आसार

8 अगस्त,2026 (अमनदीप सरां): चंडीगढ़ समेत पंजाब के कई हिस्सों में मानसून क्रियाशील बना हुआ है। पिछले 24 घंटों के दौरान हुई बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग की जानकारी मुताबिक, 12 अगस्त तक पंजाब और चंडीगढ़ में रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

पटियाला और चंडीगढ़ में आज भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक अगले पांच दिनों में चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। बारिश के चलते फिलहाल लोगों को तेज गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

बारिश का असर चंडीगढ़ के तापमान पर भी देखने को मिला। शहर में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब एक डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य तापमान से 2.6 डिग्री कम दर्ज हुआ। बीते 24 घंटों में चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र में 12.8 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं एयरपोर्ट क्षेत्र में बारिश का आंकड़ा 38.8 मिलीमीटर रहा।

चंडीगढ़ में अब तक कुल 412.6 मिलीमीटर मौसमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी बारिश का सिलसिला बने रहने का अनुमान जताया है, जिससे तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी की संभावना कम है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments