Wednesday, August 26, 2026
HomePunjabपुलिस टीम पर फायरिंग के बाद मुठभेड़, दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस टीम पर फायरिंग के बाद मुठभेड़, दो आरोपी गिरफ्तार

फिरोजपुर, 9 अगस्त 2026 (विशाल गुप्ता): फिरोजपुर जिले में पुलिस और दो वांछित आरोपियों के बीच संक्षिप्त मुठभेड़ का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें हिरासत में लेकर इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एसएसपी भूपिंदर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरजीत सिंह निवासी तलवंडी सोभा, पट्टी सदर क्षेत्र और दिलबाग सिंह निवासी गांव जोगेवाला के रूप में हुई है। पुलिस को सीआईए और मल्लांवाला थाना टीम को आरोपियों की इलाके में मौजूदगी की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर फतेहगढ़ सभरा गांव के पास नाकाबंदी की गई।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी मोटरसाइकिल पर नाके के पास पहुंचे। पुलिस टीम ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोप है कि दोनों ने रुकने के बजाय मौके से भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली पुलिस वाहन को भी लगी।

इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों आरोपी घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें तुरंत काबू कर उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो कथित पिस्तौल और एक मोटरसाइकिल बरामद करने का दावा किया है। दोनों आरोपी एक मामले में वांछित थे और पुलिस के अनुसार, उनके खिलाफ अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने की भी जांच की जा रही है।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments