फतेहाबाद,10 अगस्त,2026 (संजीव सिंगला): भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को कलश वितरण एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रवीन जोड़ा ने की। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश टीम में फतेहाबाद जिले से नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री वेद फूलां तथा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. रविंद्र बलियाला एवं श्रीमती सुनीता दुग्गल का नियुक्ति के बाद कार्यालय पंहुचने पर पुष्पवर्षा, ढोल नंगाड़ों के साथ जोरदार अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं संत गुरु रविदास जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। मंच संचालन जिला महामंत्री अशोक जाखड़ एवं विकास ललोदा ने किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रवीन जोड़ा ने स्वागत संबोधन में प्रदेश संगठन द्वारा फतेहाबाद जिले के कार्यकर्ताओं को दिए गए सम्मान के लिए प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि फतेहाबाद जिले से प्रदेश की टीम में तीन स्थान मिलना पूरे जिला संगठन के लिए गर्व की बात है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके अनुभव और नेतृत्व से संगठन को और मजबूती मिलेगी।
पूर्व विधायक दुड़ाराम ने भी स्वागत संबोधन करते हुए नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों को बधाई दी और कहा कि फतेहाबाद जिले के लिए यह गौरव का क्षण है। उन्होंने कहा कि संगठन में जिम्मेदारी मिलना कार्यकर्ताओं के परिश्रम और समर्पण का सम्मान है।
प्रदेश महामंत्री वेद फूलां ने अपने संबोधन में पार्टी नेतृत्व एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत करने का आह्वान किया।
प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. रविंद्र बलियाला ने कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि पार्टी की विचारधारा और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।
प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व सांसद श्रीमती सुनीता दुग्गल ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं के लिए सेवा का अवसर है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने और समाज के प्रत्येक वर्ग तक पार्टी की विचारधारा पहुंचाने का आह्वान किया।
राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि फतेहाबाद जिले के तीन नेताओं को प्रदेश संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना जिले के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि भाजपा में साधारण कार्यकर्ता भी अपनी मेहनत और समर्पण के बल पर संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्राप्त कर सकता है।
12 मंडलों को सौंपे पवित्र माटी के कलश
इसी कार्यक्रम के दौरान संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जन्मस्थली काशी से लाई गई पवित्र माटी को 12 कलशों में विभाजित कर फतेहाबाद जिले के सभी 12 मंडलों को प्रदान किया गया। यह पवित्र माटी प्रत्येक मंडल के माध्यम से विभिन्न गांवों तक पहुंचाई जाएगी।
कार्यकर्ताओं ने पवित्र माटी के कलशों का श्रद्धापूर्वक स्वागत किया। कार्यक्रम में संत गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश वर्ष के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे समरसता संकल्प अभियान के तहत सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया गया।
इस अवसर पर जिला प्रभारी सुरेंद्र आर्य, चेयरमैन स. बलदेव सिंह ग्रोहा, राजपाल बैनीवाल, भारत भूषण मिढ़ा, चंद्रप्रकाश बोस्ती, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डा. सुमन बजाज, उपाध्यक्ष सविता टूटेजा, सुमन खिचड़, मंजू बाजीगर, संजय रेवड़ी, संकेत गर्ग, बिट्टू गुर्जर, जगदीश शर्मा, पूनम सिंगला, राजेंद्र सरबटा, राममेहर धारसूल, बनवारी लाल गहलोत, लख्मी शर्मा, बलदेव सैनी, भीम लाम्बा, निर्मल सिंह, अवतार तलवाड़ा, रामकुमार मेहरा, अनूप भारद्वाज, शम्मी धींगड़ा, इंद्र गावड़ी, विक्रम शर्मा, सुभाष साहू, जिला मीडिया प्रभारी कंवल चौधरी सहित सभी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।






