Wednesday, August 26, 2026
HomePunjabधूरी के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार किए जा...

धूरी के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार किए जा रहे विकास कार्य: ओ.एस.डी.

धूरी, 11 अगस्त,2026 (गुरप्रीत सिंह): मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा धूरी शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के तहत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने आज अनाज मंडी धूरी में करीब 9 करोड़ रुपये की लागत वाले विकास कार्यों की शुरुआत करवाई।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने कहा कि अनाज मंडी धूरी में होने वाले इन विकास कार्यों से आढ़तियों, किसानों, मजदूरों और मंडी में आने वाले लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि परियोजना के तहत सी.सी. रोड का निर्माण, फड़ों और पार्किंग की डी.बी. फ्लोरिंग, सड़कों का निर्माण एवं पैच वर्क, चारदीवारी और गेट का निर्माण, पार्किंग के साथ पाइप लाइन बिछाना, शेडों पर परनाले लगाना, शौचालय का निर्माण तथा सब्जी मंडी की मरम्मत सहित कई कार्य करवाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि नई अनाज मंडी धूरी में टॉयलेट ब्लॉक और कैटल कैचर भी बनाए जाएंगे। इसके अलावा मंडी की फड़ों को ऊंचा किया जाएगा, जिससे बरसात के मौसम के दौरान पानी जमा होने की समस्या को कम करने में मदद मिलेगी। मंडी की सड़कों को भी बेहतर बनाया जाएगा और साइडों से आने वाले पानी की निकासी के लिए उचित प्रबंध किया जाएगा।

ओ.एस.डी. ने कहा कि धूरी शहर की जरूरतों और लोगों द्वारा उठाए जा रहे मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहर में बिजली से संबंधित कार्यों, सूए को कवर करने, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एस.टी.पी.) तथा अन्य बुनियादी ढांचे से संबंधित परियोजनाओं पर भी काम किया जा रहा है।

ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा लोगों की जरूरतों के अनुसार विकास कार्यों को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है और धूरी शहर में अब तक कई करोड़ रुपये की लागत वाले विभिन्न विकास प्रोजेक्ट लाए गए हैं। उन्होंने कहा कि लोगों द्वारा अपने क्षेत्र की समस्याओं और जरूरतों संबंधी दिए जा रहे सुझावों को गंभीरता से लेते हुए इनके समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर वक्फ बोर्ड के सदस्य डॉ. अनवर भसौड़, आढ़तिया एसोसिएशन के प्रधान जतिंदर सिंह मंडेर, डायरेक्टर चौधरी पवन कुमार वर्मा, जिला परिषद सदस्य हरजिंदर सिंह कांझला, काउंसलर पुष्पिंदर शर्मा, मंडी बोर्ड के एक्सईएन पुनीत, एस.डी.ओ. रतनदीप सिंह, गगन जवंधा, बलविंदर सिंह बिल्लू, डॉ. मेजर सिंह, शमीर कुमार शमी, मलकीत सिंह और शाम लाल शर्मा सहित मंडी के आढ़ती, किसान तथा अन्य संबंधित पक्ष मौजूद थे। इस अवसर पर मंडी के विकास कार्यों की शुरुआत के लिए आढ़तियों और किसानों ने पंजाब सरकार का धन्यवाद किया

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments