Wednesday, August 26, 2026
HomePatialaस्वास्थ्य मंत्री द्वारा पंजाब में इंटेंसिफाइड आई.ई.सी. अभियान-2026 की शुरुआत

स्वास्थ्य मंत्री द्वारा पंजाब में इंटेंसिफाइड आई.ई.सी. अभियान-2026 की शुरुआत

पटियाला, 12 अगस्त,2026 (जगदेव सिंह जग्गी): स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, मेडिकल शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री पंजाब डॉ. बलबीर सिंह ने आज पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला में पंजाब एड्स कंट्रोल सोसायटी के इंटेंसिफाइड आई.ई.सी. अभियान 3.0 के राज्य स्तरीय समारोह की शुरुआत करते हुए बताया कि यह अभियान 12 अगस्त से 12 अक्टूबर तक पूरे पंजाब में चलाया जाएगा, जिसका उद्देश्य एच.आई.वी./एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाना, समय पर जांच एवं उपचार के लिए प्रेरित करना और नशों से दूर रहने का संदेश देना है।
डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि इस अभियान के तहत 23 जिलों के लगभग 2,000 बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया, जिनमें विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशों से दूर रखने के लिए सरकार द्वारा खेल मैदान विकसित करने के साथ-साथ नशा मुक्ति केंद्रों के माध्यम से उपचार, काउंसलिंग और पुनर्वास की सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत राज्य के 12,997 स्कूलों और 1,475 कॉलेजों में विशेष जागरूकता गतिविधियां करवाई जाएंगी। इसके अलावा 2,000 गांवों में काउंसलरों द्वारा घर-घर जाकर एच.आई.वी./एड्स संबंधी जागरूक किया जाएगा और रैलियां, फ्लैश मॉब तथा अन्य गतिविधियां भी करवाई जाएंगी।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि एच.आई.वी. से प्रभावित व्यक्तियों के साथ भेदभाव कानूनी अपराध है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य एच.आई.वी. की रोकथाम के साथ-साथ प्रभावित व्यक्तियों को सम्मान के साथ जीवन व्यतीत करने के लिए माहौल प्रदान करना है। उन्होंने युवाओं से नशों से दूर रहने, खेलों से जुड़ने और एच.आई.वी./एड्स के प्रति अपने साथियों को भी जागरूक करने की अपील की।
उन्होंने बताया कि पंजाब में एच.आई.वी. की रोकथाम और उपचार के लिए 114 इंटीग्रेटेड काउंसलिंग एंड टेस्टिंग सेंटर, 27 एंटी-रेट्रोवायरल थेरेपी सेंटर, 31 डिज़ाइनेटेड एस.टी.आई./आर.टी.आई. क्लीनिक, 71 टारगेटेड इंटरवेंशन प्रोजेक्ट, 49 ओरल सब्स्टीट्यूशन थेरेपी सेंटर, 36 नशा मुक्ति केंद्र, 15 रिहैबिलिटेशन सेंटर और 548 आउटपेशेंट ओपिओइड असिस्टेड ट्रीटमेंट क्लीनिकों के माध्यम से मुफ्त सेवाएं दी जा रही हैं।
इस अवसर पर श्री कुमार राहुल प्रमुख सचिव, श्रीमती साक्षी साहनी विशेष सचिव, नवरीत सेखों ए.डी.सी. पटियाला, डॉ. जगदीप सिंह वाइस चांसलर पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला, डॉ. सुनील बंसल डायरेक्टर पी.एच.एस.सी., डॉ. अवनीश शर्मा डी.आर.एम.ई., पंजाब, डॉ. अनिल गोयल डायरेक्टर ई.एस.आई. पंजाब, डॉ. शैली जेटली जी सिविल सर्जन पटियाला, डॉ. विशाल गर्ग एडिशनल प्रोजेक्ट डायरेक्टर पंजाब स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी, श्रीमती पवन रेखा बेरी ज्वाइंट डायरेक्टर (आई.ई.सी.), डॉ. सुखविंदर, ज्वाइंट डायरेक्टर (बी.एस.डी.), डॉ. सुनीता भगत ज्वाइंट डायरेक्टर (बी.टी.एस.) और डॉ. हरप्रीत कौर ज्वाइंट डायरेक्टर (सी.एस.टी.) तथा अन्य अधिकारी मौजूद थे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments