Thursday, August 27, 2026
HomePatialaमीटिंग के दौरान बिना कागज़ों के 'ई-बुक' के माध्यम से ऑनलाइन सर्कुलेट...

मीटिंग के दौरान बिना कागज़ों के ‘ई-बुक’ के माध्यम से ऑनलाइन सर्कुलेट किया गया एजेंडा

पटियाला, 13 अगस्त,2026 (जतिंदर गर्ग): स्थानीय निकाय विभाग, पंजाब द्वारा ‘ई-निगम एप्लिकेशन’ की शुरुआत की गई है, जो राज्य की शहरी स्थानीय निकायों में डिजिटलाइजेशन, पारदर्शिता, कुशलता और पेपरलेस प्रशासन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसी कड़ी के तहत नगर निगम पटियाला ने बीते दिनों 11 अगस्त 2026 को ई-निगम ऐप के माध्यम से अपनी दूसरी पेपरलेस हाउस मीटिंग सफलतापूर्वक आयोजित करके पंजाब का पहला ‘डिजिटल नगर निगम’ बनने का गौरव हासिल किया है।

बता दें कि मीटिंग के दौरान किसी भी तरह के कागज़ी एजेंडे का प्रयोग नहीं किया गया, बल्कि पूरा एजेंडा ई-निगम एप्लिकेशन में ‘ई-बुक’ के ज़रिए ऑनलाइन ही सभी के साथ साझा किया गया, जिससे यह मीटिंग पूरी तरह से कागज़-मुक्त (पेपरलेस) रही। स्थानीय निकाय विभाग के स्तर पर भी अब सभी मंजूरियां ऑनलाइन प्रक्रिया से दी जा रही हैं, जिससे विकास परियोजनाओं को तेजी से लागू करने में मदद मिल रही है। यह एप्लिकेशन एनआईसी पंजाब द्वारा तैयार की गई है।

इस अवसर पर मेयर कुंदन गोगिया ने कहा कि पटियाला निगम द्वारा डिजिटलाइजेशन की दिशा में बढ़ाया गया यह कदम शहर के विकास में पारदर्शिता और तेजी लाएगा। पेपरलेस बैठकों से न केवल कागज़ की बचत होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी बड़ा योगदान मिलेगा।

निगम कमिश्नर पूजा सियाल ग्रेवाल ने बताया कि ई-निगम ऐप के ज़रिए सभी कार्य ऑनलाइन और नियमित होने से फाइलों की मंजूरी प्रक्रिया सुचारू हो गई है। पटियाला निगम द्वारा सबसे पहले इस ऐप को अपनाया गया था। अब यह प्रणाली पंजाब की सभी 14 नगर निगमों, 100 नगर कौंसिलों, 52 नगर पंचायतों और 21 सुधार ट्रस्टों (इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट) में भी सफलतापूर्वक लागू हो चुकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments