13 अगस्त,2026 (दीपक दत्ता): ऑनर ने चीन में अपना नया रोबोट फोन लॉन्च किया है, जिसकी सबसे बड़ी खासियत इसका रोबोटिक कैमरा सिस्टम है। फोन का कैमरा जरूरत के मुताबिक खुद घूमकर एंगल बदल सकता है और वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान सब्जेक्ट को फ्रेम में बनाए रखने की कोशिश करता है।
फोन में 200 एम.पी. मेन कैमरा के साथ 3-एक्सिस मैकेनिकल गिम्बल स्टेबिलाइजेशन दिया गया है। इसके अलावा 200 एम.पी. पेरिस्कोप टेलीफोटो और 50 एम.पी. अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मिलता है। डिवाइस 4के वीडियो को 120फ्रेम प्रति सेकंड तक रिकॉर्ड कर सकता है।
ऑनर रोबोट फोन में 6.31 इंच ओ.एल.ई.डी. 120Hz डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट, 16 जी.बी. तक रेम और 1टी.बी. स्टोरेज दी गई है। इसमें 7,060 मिलीऐम्पियर-घंटा बैटरी, 120 डब्ल्यू वायर्ड और 50 डब्ल्यू वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
फिलहाल यह फोन चीन में लॉन्च हुआ है। 12 जी.बी.+512 जी.बी. मॉडल की कीमत सी.एन.वाई. 9,999 (करीब ₹1.42 लाख) रखी गई है।






