13 अगस्त,2026 (प्रभजोत सिंह): अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान ने आयरलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में 3 विकेट लेकर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 10 ओवर में 49 रन देकर 3 विकेट लेने के साथ उनके अंतरराष्ट्रीय विकेटों की संख्या 464 हो गई और उन्होंने भारत के मोहम्मद शमी (462 विकेट) को पीछे छोड़ दिया।
राशिद अब सक्रिय खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने वालों की सूची में 9वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सदीकुल्लाह अटल के 143 और इब्राहिम जादरान के 107 रनों की बदौलत 343/9 का विशाल स्कोर बनाया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए आयरलैंड की ओर से एंडी बालबर्नी ने 109 और कर्टिस कैंफर ने 84 रन बनाए, लेकिन टीम 48 ओवर में 301 रन पर ऑलआउट हो गई। अफगानिस्तान ने मुकाबला जीतकर पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली।






