Wednesday, August 26, 2026
HomeNationalकेनैडा में भारतीय छात्रों का प्रदर्शन, सी.बी.एस.ए. ने की दस्तावेजों की जांच

केनैडा में भारतीय छात्रों का प्रदर्शन, सी.बी.एस.ए. ने की दस्तावेजों की जांच

कैलगरी, 13 अगस्त 2026 (गुरप्रीत सिंह): केनैडा के कैलगरी में पोस्ट-ग्रेजुएशन वर्क परमिट  की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे 1,000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय छात्रों के बीच केनैडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी के अधिकारियों ने पहुंचकर उनके इमीग्रेशन दस्तावेजों की जांच की। प्रदर्शनकारी छात्रों में बड़ी संख्या पंजाब के छात्रों की है।

छात्र करीब 10 दिनों से प्रदर्शन और क्रमिक भूख हड़ताल कर रहे हैं। उनका आरोप है कि पोस्ट-ग्रेजुएशन वर्क परमिट आवेदन व्यापक रूप से खारिज किए गए, जबकि उन्होंने भारी फीस देकर ऐसे कार्यक्रमों में दाखिला लिया था जिन्हें वे वर्क परमिट के लिए योग्य मानते थे। छात्र अपने मामलों की दोबारा समीक्षा की मांग कर रहे हैं।

कनाडा के इमीग्रेशन विभाग का कहना है कि जून 2026 में जारी अपडेट ने मौजूदा पात्रता नियमों को केवल स्पष्ट किया है, उनमें कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments