Wednesday, August 26, 2026
HomePunjabहर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से आयोजित तिरंगा यात्राओं के माध्यम...

हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से आयोजित तिरंगा यात्राओं के माध्यम से अमर शहीदों को किया जा रहा है नमन:डा. नरेंद्र सिंह

कुरुक्षेत्र 14 अगस्त,2026 (संजीव शर्मा): जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डा. नरेंद्र सिंह ने कहा कि शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, राजगुरु राम प्रसाद बिस्मिल जैसे अनेकों महानायकों ने मां भारती की आजादी के लिए चले आंदोलन में अपने प्राणों का बलिदान देकर देश को आजाद कराया। इसलिए जिन स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी जान देकर हमें आजादी दी है, उन्हें याद करना हम सभी का दायित्व बनता है। तिरंगा यात्राओं के माध्यम से हमें अपने शहीदों को नमन करने का मौका मिल रहा है।
डीआईपीआरओ डा. नरेंद्र सिंह द्रोणाचार्य स्टेडियम परिसर में खेल विभाग की तरफ से हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित तिरंगा यात्रा को हरी झंडी देने से पहले खिलाडिय़ों को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले डीआईपीआरओ डा. नरेंद्र सिंह व जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने हरी झंडी देकर रवाना किया। यह तिरंगा यात्रा द्रोणाचार्य स्टेडियम से शुरू होकर सेक्टर-2 चौक पर समाप्त हुई। डीआईपीआरओ डा. नरेंद्र सिंह ने कहा कि तिरंगा देश की आन-बान-शान और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से देश के वीर शहीदों को नमन करने तथा युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का संदेश मिलता है। स्वतंत्रता सेनानियों और वीर जवानों के बलिदान, उनके त्याग को सदैव याद रखते हुए देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को मजबूत करने में हमें सदैव अपना योगदान देना चाहिए।
जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के प्रति सम्मान, समर्पण और जिम्मेदारी की भावना को जागृत करने का माध्यम है। हर देशवासी को हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर पूरे सम्मान के साथ तिरंगा फहराने और राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं गौरव को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। इस तिरंगा यात्रा में साई के खिलाडिय़ों ने हाथों में तिरंगा लेकर अपनी सहभागिता की। हाथों में लहराते तिरंगे व देशभक्ति के नारों के बीच पूरे मार्ग पर उत्साह एवं उमंग का माहौल बना रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments