Wednesday, August 26, 2026
HomeSportsएशियाड में एथलेटिक्स से भारत को बड़ी उम्मीदें

एशियाड में एथलेटिक्स से भारत को बड़ी उम्मीदें

14 अगस्त,2026 (जगदेव सिंह जग्गी): जापान के आयची-नगोया में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियाई खेलों में भारत के 72 एथलीट हिस्सा लेंगे। इस बार एथलेटिक्स टीम में 34 पुरुषों के मुकाबले 38 महिला खिलाड़ी हैं।

हांगझोउ एशियाड में एथलेटिक्स ने भारत को 29 पदक दिलाए थे। इस बार नीरज चोपड़ा, अविनाश साबले, तजिंदरपाल सिंह तूर, पारुल चौधरी और अनुरानी जैसे पिछले खेलों के स्वर्ण पदक विजेताओं से फिर बड़ी उम्मीदें हैं।

जेवलिन में रोहित यादव ने ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन कर यशवीर सिंह पर बाजी मारी। वहीं, अनुरानी को पिछले एशियाड के प्रदर्शन के आधार पर टीम में जगह मिली है, लेकिन उन्हें 57.62 मीटर का क्वालिफाइंग मार्क हासिल करना होगा। भारत इस बार एथलेटिक्स में अपने पिछले प्रदर्शन से बेहतर पदक हासिल करने की कोशिश करेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments