सेहत के लिए कौन सा चावल है बेहतर? जानें ब्राउन, लाल, काले और सफेद चावल में अंतर
14 अगस्त,2026 (दीपक दत्ता): भारतीय भोजन में चावल का खास स्थान है, लेकिन सेहत और वजन को लेकर जागरूक लोगों के बीच यह सवाल आम है कि कौन सा चावल ज्यादा फायदेमंद है। एक्सपर्ट्स के अनुसार चावल का चुनाव व्यक्ति की जरूरत और डाइट पर निर्भर करता है।
ब्राउन राइस में फाइबर अधिक होता है और यह पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद कर सकता है। लाल चावल भी फाइबर और पोषक तत्वों से भरपूर विकल्प माना जाता है। वहीं काले चावल में एंथोसायनिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं।
दूसरी ओर, सफेद चावल आसानी से पचता है और शरीर को जल्दी ऊर्जा देता है, लेकिन इसे अधिक मात्रा में खाने से कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी का सेवन बढ़ सकता है। इसलिए चावल चाहे कोई भी हो, संतुलित डाइट और सही पोर्शन सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है।






