Wednesday, August 26, 2026
HomeHaryanaहरियाणा में शिक्षा व्यवस्था पर चिंता

हरियाणा में शिक्षा व्यवस्था पर चिंता

हरियाणा,14 अगस्त,2026 (संजीव शर्मा): यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इंफॉर्मेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन (यू.डी.आई.एस.ई)+ के ताजा आंकड़ों ने हरियाणा की स्कूली शिक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है। वर्ष 2023 से 2026 के बीच 1,01,278 छात्रों के स्कूल छोड़ने की जानकारी सामने आई है। इनमें 46,038 छात्र सरकारी स्कूलों से और 55,240 अन्य स्कूलों से जुड़े थे।

जिलों में नूंह सबसे आगे है, जहां 19,252 छात्रों ने पढ़ाई छोड़ी। इसके बाद फरीदाबाद में 17,782, करनाल में 9,815, गुरुग्राम में 8,570 और सिरसा में 7,670 छात्र स्कूल से बाहर हुए। वहीं, मौजूदा शैक्षणिक सत्र में 11,788 छात्रों के स्कूल छोड़ने की रिपोर्ट है। इनमें गुरुग्राम में सबसे ज्यादा 1,122 छात्र हैं।

आंकड़ों की एक और चिंताजनक बात यह है कि 2.36 लाख से अधिक छात्रों की शैक्षणिक स्थिति ‘अज्ञात’ दर्ज की गई है। इनमें फरीदाबाद, गुरुग्राम और नूंह सबसे अधिक प्रभावित जिले हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments