15 अगस्त,2026 (संजीव शर्मा): देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अंबाला में भव्य समारोह आयोजित किया गया। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने भारी बारिश के बीच राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली।
समारोह में स्कूली विद्यार्थियों ने देशभक्ति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, कर्मचारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
अपने संबोधन में अनिल विज ने स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को नमन करते हुए कहा कि देश की आजादी वीरों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने लोगों से देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत करने तथा विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने की अपील की।






