Wednesday, August 26, 2026
HomePatialaएक्शन मोड में नगर निगम, पालतू कुत्तों का पंजीकरण करवाना हुआ अनिवार्य

एक्शन मोड में नगर निगम, पालतू कुत्तों का पंजीकरण करवाना हुआ अनिवार्य

पटियाला, 15 अगस्त,2026 (अमनदीप सभरवाल): नगर निगम पटियाला द्वारा शहर की हदूद के अंदर पालतू कुत्ते रखने वाले निवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण पब्लिक नोटिस जारी किया गया है। निगम प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि निगम क्षेत्र के अंतर्गत जिन भी निवासियों ने अपने घरों में पालतू कुत्ते रखे हुए हैं, वे उनका पंजीकरण नगर निगम के पास करवाना सुनिश्चित करें।
स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि नगर निगम पटियाला ने शहरवासियों की सुविधा के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी है। पालतू कुत्तों के मालिक पंजाब सरकार के पोर्टल पर जाकर आसानी से ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल (https://reference-url-citation.invalid/0) निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इस संबंध में किसी भी जानकारी या पूछताछ के लिए हेल्पलाइन नंबर 1800-180-2808 या ईमेल Healthbranchmcpta@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
निगम द्वारा शहरवासियों से अपील की गई है कि वे नियमों का पालन करते हुए जल्द से जल्द अपने पालतू जानवरों का पंजीकरण करवाएं। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति इस संबंध में जानकारी प्राप्त करना या पंजीकरण करवाना चाहता है, तो वह सीधे नगर निगम की स्वास्थ्य शाखा से भी संपर्क कर सकता है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments