15 अगस्त,2026 (हर्षलीन सिंह): देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फिरोजपुर के कैंट बोर्ड स्टेडियम में तिरंगा फहराया। इससे पहले उन्होंने अपनी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ हुसैनीवाला पहुंचकर शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर मुख्यमंत्री मान ने कहा कि देश की आजादी में पंजाबियों का योगदान बेहद अहम रहा है और विभाजन के दौरान भी पंजाब के लोगों ने सबसे बड़ी कीमत चुकाई।
उन्होंने कहा कि पंजाब की भाईचारे और एकता की भावना को कमजोर करने की कोशिशें कभी सफल नहीं होंगी। पंजाब आगे भी आपसी भाईचारे और एकता की मिसाल बना रहेगा।
मुख्यमंत्री ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के सरकारी समारोह में इस बार पहली बार ‘वंदे मातरम्’ का गायन भी किया गया।






