Thursday, August 27, 2026
HomePunjabपार्किंग विवाद में आढ़ती की चाकू मारकर ह.त्या, आरोपी फरार

पार्किंग विवाद में आढ़ती की चाकू मारकर ह.त्या, आरोपी फरार

15 अगस्त,2026 (जगदेव सिंह जग्गी): सेक्टर-26 की सब्जी मंडी में वाहन हटाने को लेकर हुए विवाद में 43 वर्षीय आढ़ती देशराज, निवासी ऊना (हिमाचल प्रदेश), की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात का आरोप उत्तर प्रदेश निवासी एक अन्य आढ़ती विनोद और उसके बेटों पर लगा है।

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात करीब 10 बजे देशराज मंडी में सब्जियां बेच रहा था। इसी दौरान विनोद अपने बेटों के साथ वहां पहुंचा और वाहन हटाने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई।

आरोप है कि विवाद के दौरान विनोद और उसके बेटों ने देशराज पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल देशराज मौके पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने घायल देशराज को जी.एस.सी.एच.-32 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments