Wednesday, August 26, 2026
HomePunjabमुक्तसर में समाजसेवी सतपाल सिंह पन्नीवाला फत्ता सम्मानित

मुक्तसर में समाजसेवी सतपाल सिंह पन्नीवाला फत्ता सम्मानित

15 अगस्त,2026 (अनिल कुमार भारती): श्री मुक्तसर साहिब में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह के दौरान जिला प्रशासन की ओर से तिरंगा फहराया गया। इसके बाद समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों और स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी संस्था के अध्यक्ष सतपाल सिंह को जरूरतमंद लोगों की सहायता और सामाजिक कार्यों में विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सतपाल सिंह पन्नीवाला फत्ता पिछले करीब 40 वर्षों से समाज सेवा में सक्रिय हैं। वह जरूरतमंद परिवारों को राशन उपलब्ध कराने, गरीब मरीजों का इलाज करवाने और जरूरतमंद बेटियों के विवाह में सहयोग करने जैसे कार्य करते आ रहे हैं। इसके अलावा दिव्यांग लोगों को साइकिलें भी वितरित की जाती हैं।

उन्होंने अपने क्षेत्र के जरूरतमंद मरीजों का पी.जी.आई. में मुफ्त इलाज करवाने में भी सहयोग किया है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके। सम्मान मिलने के बाद सतपाल सिंह पन्नीवाला ने कहा कि समाज सेवा उनके लिए केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जीवन का उद्देश्य है। उन्होंने कहा, “मैं अपनी आखिरी सांस तक लोगों की सेवा करता रहूंगा। जरूरतमंद व्यक्ति की मदद के लिए हम हमेशा तत्पर रहते हैं।” उन्होंने कहा कि संस्था की ओर से जरूरतमंद मरीजों को पीजीआई तक पहुंचाकर उनके मुफ्त इलाज में सहयोग किया जाता है। उनका उद्देश्य है कि आर्थिक परेशानी के कारण किसी जरूरतमंद को इलाज से वंचित न रहना पड़े।

स्वतंत्रता दिवस समारोह में सतपाल सिंह पन्नीवाला को मिला सम्मान उनके लंबे समय से किए जा रहे समाजसेवी कार्यों की सराहना के रूप में देखा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments