15 अगस्त,2026 (विशाल गुप्ता): स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद चंडीगढ़ प्रशासन ने शहर के सभी स्कूलों में सोमवार को अवकाश घोषित किया है। देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस पंजाब और चंडीगढ़ में उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया।
चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने तिरंगा फहराया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश और शहरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
राज्यपाल ने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों, क्रांतिकारियों और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व, कृतज्ञता और आत्ममंथन का अवसर है।
इसी दौरान उन्होंने चंडीगढ़ के सभी स्कूलों में सोमवार को छुट्टी घोषित करने की घोषणा की।






