Wednesday, August 26, 2026
HomePunjabवाघा-अटारी बॉर्डर पर गूंजा अमन और भाईचारे का संदेश

वाघा-अटारी बॉर्डर पर गूंजा अमन और भाईचारे का संदेश

15 अगस्त,2026 (चौधरी प्रभजीत सिंह): भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित वाघा-अटारी बॉर्डर स्वतंत्रता दिवस की रात देशभक्ति के साथ शांति और भाईचारे के संदेश का केंद्र बना। विशेष कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और भारत-पाकिस्तान के बीच बेहतर संबंधों एवं आपसी सद्भाव की कामना की।

कार्यक्रम में लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। रात 12 बजे बॉर्डर परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। इस दौरान मोमबत्तियां जलाकर दोनों देशों के बीच शांति और अमन की प्रार्थना की गई।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि वाघा-अटारी बॉर्डर केवल देशभक्ति का प्रतीक ही नहीं, बल्कि शांति और दोस्ती की उम्मीद का संदेश भी देता है। लोगों ने बातचीत और आपसी समझ के माध्यम से दोनों देशों के बीच शांतिपूर्ण रिश्तों की उम्मीद जताई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments