Thursday, August 27, 2026
HomePunjabपंजाब में बारिश का दौर जारी, कई जिलों में येलो अलर्ट

पंजाब में बारिश का दौर जारी, कई जिलों में येलो अलर्ट

15 अगस्त,2026 (अमनदीप सरां): पंजाब में शनिवार को एक बार फिर मौसम ने करवट ली। मोहाली समेत कई इलाकों में सुबह से तेज बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट के साथ मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग ने पंजाब और चंडीगढ़ के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार पठानकोट और रूपनगर के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है, जबकि चंडीगढ़ में दिनभर बादल छाए रह सकते हैं। बारिश के चलते पंजाब के औसत अधिकतम तापमान में करीब 3.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। फिरोजपुर में अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

शुक्रवार को भी कई जिलों में बारिश हुई। पटियाला के रौणी में सबसे अधिक 35 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि पटियाला में 28.8 मिमी और लुधियाना में 25 मिमी बारिश हुई।

मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब-चंडीगढ़ क्षेत्र में मानसून की ट्रफ लाइन सक्रिय है। इसके प्रभाव से कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। ऊपरी वायुमंडल में पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय होने के कारण आने वाले समय में मौसम में बदलाव जारी रहने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments