Wednesday, August 26, 2026
HomeHaryanaयुवाओं, अन्नदाता, नारी शक्ति और गरीबों के सशक्तिकरण से मजबूत हो रहा...

युवाओं, अन्नदाता, नारी शक्ति और गरीबों के सशक्तिकरण से मजबूत हो रहा हरियाणा: विधानसभा डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा

16 अगस्त,2026 (संजीव शर्मा): 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरुग्राम के सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ध्वज फहराया, परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

जिला स्तरीय समारोह में स्कूली विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया।

हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने अपने संबोधन में कहा कि हरियाणा देश की आर्थिक प्रगति को गति देने वाले प्रमुख राज्यों में अपनी भूमिका लगातार मजबूत कर रहा है और ‘विकसित भारत’ के साथ ‘विकसित हरियाणा’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य केवल आर्थिक विकास की गति को बढ़ाना नहीं है, बल्कि ऐसा समावेशी और संतुलित विकास सुनिश्चित करना है, जिसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और हरियाणा के प्रत्येक वर्ग को प्रगति के समान अवसर मिलें।

उन्होंने कहा कि हरियाणा आज उद्योग, कृषि, सेवा क्षेत्र, निवेश, बुनियादी ढांचे और रोजगार के क्षेत्र में लगातार प्रगति कर रहा है।

डॉ. मिड्ढा ने कहा कि हरियाणा सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा बताए गए विकसित भारत के चार प्रमुख स्तंभों—युवा, अन्नदाता, नारी शक्ति और गरीब—को सशक्त बनाते हुए ‘विकसित हरियाणा’ के संकल्प को लगातार आगे बढ़ा रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की विकास नीति के केंद्र में समाज का प्रत्येक वर्ग है। सरकार का मानना है कि विकास केवल आर्थिक आंकड़ों में वृद्धि तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि इसकी सार्थकता तभी है जब प्रदेश के गरीब परिवारों का जीवन स्तर बेहतर हो, किसानों को खुशहाली मिले, महिलाओं को आगे बढ़ने के समान अवसर मिलें और युवाओं के लिए शिक्षा, कौशल एवं रोजगार के नए द्वार खुलें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments