16 अगस्त,2026 (संजीव शर्मा): हरियाणा में 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे राज्य में शानदार ढंग से मनाया गया। राज्य स्तरीय और जिला स्तरीय समारोहों में शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों तथा देश की रक्षा में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे वीर जवानों के प्रति सम्मान प्रकट किया गया।
प्रदेशभर में आयोजित समारोहों में राष्ट्र के विकास में हरियाणा की भूमिका और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी प्राथमिकताओं को रेखांकित किया गया। मंत्रियों ने स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों की कुर्बानियों को याद करते हुए कहा कि राज्य सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण, प्रदेश के सर्वांगीण विकास तथा रोजगार और आर्थिक अवसरों के विस्तार के लिए लगातार काम कर रही है।
उन्होंने नागरिकों, विशेष रूप से युवाओं का आह्वान किया कि वे विकसित भारत के राष्ट्रीय लक्ष्य के अनुरूप विकसित, आत्मनिर्भर और खुशहाल हरियाणा के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं।






