Wednesday, August 26, 2026
HomeEntertainmentइमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम

इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम

 17 अगस्त,2026 (चौधरी प्रभजीत सिंह): इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ ने रिलीज के पहले वीकेंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए दुनियाभर में 110 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। 14 अगस्त को रिलीज हुई यह फिल्म 2007 की चर्चित फिल्म ‘आवारापन’ का सीक्वल है।

फिल्म ने भारत में पहले दिन 21 करोड़, दूसरे दिन 33 करोड़ और तीसरे दिन करीब 26 करोड़ रुपये की कमाई की। इसका तीन दिनों का घरेलू नेट कलेक्शन 81.75 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, जबकि विदेशी बाजार से करीब 12 करोड़ रुपये मिले हैं।

करीब 45 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘आवारापन 2’ ने महज तीन दिनों में अपनी लागत से दोगुने से ज्यादा कमाई कर ली है। फिल्म की तेजी से बढ़ती कमाई ने इसे बॉक्स ऑफिस पर मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments