Wednesday, August 26, 2026
HomeSportsएशियाई खेलों में छोटा होगा भारत का दल

एशियाई खेलों में छोटा होगा भारत का दल

17 अगस्त,2026 (राजेश कुमार): आगामी एशियाई खेलों में भारत पिछले संस्करण की तुलना में छोटा दल भेजने की तैयारी में है। भारतीय ओलंपिक संघ (आई.ओ.ए.) ने 36 खेलों में 504 खिलाड़ियों को उतारने की मंजूरी सरकार से मांगी है। प्रस्तावित दल में 275 पुरुष और 229 महिला खिलाड़ी शामिल हैं।

आई.ओ.ए. ने खिलाड़ियों के साथ 167 कोचिंग एवं सपोर्ट स्टाफ और अतिरिक्त टीम अधिकारियों को शामिल करने का प्रस्ताव दिया है। क्रिकेट और शूटिंग के लिए विशेष रूप से बड़ा सपोर्ट स्टाफ रखा गया है। पिछले एशियाड में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय शूटिंग टीम में 30 खिलाड़ी प्रस्तावित हैं।क्रिकेट में पुरुष टीम की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों होगी, जबकि वीवीएस लक्ष्मण कोच की भूमिका निभाएंगे। महिला टीम की जिम्मेदारी अमोल मजूमदार संभालेंगे। गेंदबाजी और बल्लेबाजी समेत अन्य कोचिंग स्टाफ भी तय किया गया है।

आई.ओ.ए. ने पूरे भारतीय दल पर करीब 22.6 करोड़ रुपये खर्च का अनुमान लगाया है। इसमें एथलेटिक्स सबसे बड़ा दल होगा, जबकि हॉकी, शूटिंग और क्रिकेट पर भी अहम खर्च प्रस्तावित है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments