Sunday, October 11, 2026
HomeNationalहोटल में लगी आग ने मचाई तबाही

होटल में लगी आग ने मचाई तबाही

बीरभूम, 17 अगस्त,2026 (लछमण जीत सिंह पुर्बा): पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के तारापीठ में सोमवार तड़के एक चार मंजिला होटल में भीषण आग लगने से सात लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं।

हादसा सुबह करीब 5 बजे हुआ, जब होटल के अधिकांश मेहमान सो रहे थे। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। घायलों को रामपुरहाट सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह बिजली का शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और दमकल विभाग घटना की जांच में जुटे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments