खन्ना पुलिस ने शुरू की फेस रिकग्निशन प्रणाली, संदिग्धों की पहचान में मिलेगी मदद
17 अगस्त,2026 (बलजीत सरनां): पंजाब में पुलिस आधुनिकीकरण की दिशा में खन्ना पुलिस ने फेस रिकग्निशन सिस्टम तैयार किया है। इसका उद्देश्य सी.सी.टी.वी.और लाइव कैमरा फीड के जरिए संदिग्धों तथा वांछित अपराधियों की पहचान करना है।
ईसड़ू में शहीद करनैल सिंह की याद में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान इस तकनीक का ट्रायल किया गया। हाईटेक वैन से लाइव स्कैनिंग और सी.सी.टी.वी. निगरानी की गई। सिस्टम में किसी वांछित व्यक्ति का फोटो और विवरण अपलोड करने पर संभावित मैच मिलने की स्थिति में तुरंत अलर्ट जारी होता है।
यह प्रणाली खन्ना के एस.एस.पी. दर्पण आहलूवालिया की पहल पर पुलिस के साइबर एवं तकनीकी विंग ने विकसित की है। सफल ट्रायल के बाद इसे पंजाब पुलिस के तकनीकी सेवा विंग के समक्ष पेश किया जाएगा और मंजूरी मिलने पर पूरे पंजाब में लागू किया जा सकता है।






