17 अगस्त,2026 (दीपक दत्ता): भारत और थाईलैंड के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘मैत्री-2026’ के 15वें संस्करण में शामिल होने के लिए भारतीय सेना की टुकड़ी थाईलैंड रवाना हो गई। यह अभ्यास 18 से 31 अगस्त तक सूरत थानी स्थित विवाभादी रंगसिट कैंप में आयोजित होगा।
अभ्यास में दोनों देशों के 85-85 सैनिक हिस्सा लेंगे। भारतीय दल में मुख्य रूप से 9 गोरखा राइफल्स के जवान शामिल हैं। प्रशिक्षण के दौरान जंगल और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में संयुक्त अभियान, आतंकवाद विरोधी कार्रवाई, युद्धाभ्यास और आधुनिक सैन्य तकनीकों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
‘मैत्री’ अभ्यास का उद्देश्य दोनों सेनाओं के बीच सैन्य सहयोग, तालमेल और आपसी समझ को मजबूत करना है। अभ्यास के दौरान दोनों देशों के सैनिक अपने अनुभव और बेहतर कार्यप्रणालियां भी साझा करेंगे।






