17 अगस्त,2026 (जगदेव सिंह जग्गी): पंजाब में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग ने 17 और 18 अगस्त को कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।
17 अगस्त को पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली में भारी बारिश की संभावना है। वहीं 18 अगस्त को पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली में अलर्ट जारी रहेगा। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश भी हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार 19 अगस्त से बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है और 19-20 अगस्त को प्रदेश में मौसम अपेक्षाकृत साफ रह सकता है। लोगों को जलभराव वाले क्षेत्रों से बचने और मौसम अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है।






