Wednesday, August 26, 2026
HomeTechnologiesइस हफ्ते भारत में आएंगे 4 नए 5G फोन, फीचर्स कर देंगे...

इस हफ्ते भारत में आएंगे 4 नए 5G फोन, फीचर्स कर देंगे हैरान

17 अगस्त,2026 (अनिल कुमार भारती): अगर आप नया 5G स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह सप्ताह खास हो सकता है। भारत में टेक्नो पोवा 8 प्रो 5G और आईक्यूओओ Z11 5G की लॉन्चिंग होने वाली है, जबकि पोको M8x 5Gऔर रियलमी P4s 5G भी बाजार में एंट्री कर सकते हैं।

टेक्नो पोवा 8 प्रो 5G

टेक्नो का यह फोन 18 अगस्त को लॉन्च होने की उम्मीद है। इसमें 6.78 इंच 1.5K एमोलेड डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 प्रोसेसर मिल सकता है। फोन में 50MP ओ.आई.एस. कैमरा और 6,500mAh बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग दी जा सकती है। इसकी संभावित कीमत ₹20,000 से ₹25,000 के बीच है।

आई.क्यू.ओ.ओ. Z11 5G

20 अगस्त को लॉन्च होने वाला आई.क्यू.ओ.ओ. Z11 5G करीब ₹40,000 से कम कीमत में आ सकता है। इसमें 6.83 इंच कर्व्ड एमोलेड स्क्रीन, डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट, 12GB तक रेम और 7,050mAh बैटरी मिलने की उम्मीद है। फोन Android 16 पर चल सकता है।

पोको M8x 5G

पोको का नया 5G फोन ₹13,000-₹16,000 के सेगमेंट में दस्तक दे सकता है। इसमें 6.9 इंच HD+ LCD डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट और स्नैपड्रैगन 4 जेन 5 प्रोसेसर मिलने की संभावना है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 7,500mAh बैटरी और 45W चार्जिंग हो सकती है।

रियलमी P4s 5G

रियलमी P4s 5G को अगस्त के अंत तक लॉन्च किए जाने की चर्चा है। फोन में 6.78 इंच एमोलेड डिस्प्ले, डाइमेंसिटी 7400 Ultra चिपसेट और 50MP+8MP डुअल कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसमें 8,000mAh की बड़ी बैटरी दिए जाने की भी रिपोर्ट है। हालांकि कीमत और फाइनल स्पेसिफिकेशन लॉन्च के समय स्पष्ट होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments