Wednesday, August 26, 2026
HomePunjabमांगों को लेकर मिनिस्टीरियल कर्मचारियों की हड़ताल शुरू

मांगों को लेकर मिनिस्टीरियल कर्मचारियों की हड़ताल शुरू

17 अगस्त 2026 (विशाल गुप्ता): पंजाब स्टेट मिनिस्टीरियल सर्विसेज यूनियन ने लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज कर दिया है। यूनियन के आह्वान पर आज से 18 अगस्त तक राज्यभर में कलम छोड़ो और कंप्यूटर बंद हड़ताल शुरू हो गई है। इससे जिला स्तर से लेकर सब-तहसील कार्यालयों तक सरकारी कामकाज प्रभावित होने की संभावना है।

यूनियन के अनुसार, 9 अगस्त को सरकार के साथ हुई बैठक में कोई ठोस समाधान नहीं निकलने के बाद हड़ताल का फैसला लिया गया। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में बकाया डीए किस्तें जारी करना, पुरानी पेंशन योजना बहाल करना, पेंशनरों के लिए 2.59 गुणांक लागू करना और कच्चे व आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित करना शामिल है।

यूनियन नेताओं ने बताया कि 7 अगस्त को चंडीगढ़ में हुई महा रैली के दौरान कर्मचारियों और पेंशनरों को विधानसभा की ओर मार्च करने से रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया था। इसके बाद आंदोलन को और तेज करने का निर्णय लिया गया।

यूनियन ने 27 अगस्त को सामूहिक छुट्टी लेकर पंजाब बंद का भी ऐलान किया है। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments