17 अगस्त,2026 (अमनदीप सरां): पंजाब भाजपा ने संगठन को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर पार्टी गतिविधियों को तेज करने के लिए नए जिला प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। ये नियुक्तियां पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने की हैं।
नई जिम्मेदारियों के तहत अमृतसर ग्रामीण में अश्वनी सेखरी, अमृतसर शहरी में राकेश राठौर, बरनाला में निपुण शर्मा, बटाला में रविकरण सिंह काहलों और बठिंडा ग्रामीण में सुरजीत जियाणी को प्रभारी बनाया गया है। वहीं संबंधित जिलों में सह-प्रभारियों की भी नियुक्ति की गई है।






