Wednesday, August 26, 2026
HomeHaryanaहरियाणा में बदला मौसम का मिजाज

हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज

हरियाणा, 17 अगस्त,2026 (संजीव शर्मा): हरियाणा में मानसून की सक्रियता के बीच मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के मौसम को लेकर नया पूर्वानुमान जारी किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, आज पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ के अनुसार, उत्तरी हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों के ऊपर करीब 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके प्रभाव से पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर के अलावा कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

18 अगस्त को इन जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग ने 18 अगस्त को पंचकूला और यमुनानगर में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और आंधी की संभावना जताई है। वहीं चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत और पानीपत समेत हरियाणा के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

19 से 22 अगस्त तक राहत की संभावना

आईएमडी के सात दिवसीय राज्य स्तरीय पूर्वानुमान के अनुसार 19 से 22 अगस्त के बीच हरियाणा में भारी बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। हालांकि, कुछ इलाकों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग ने लोगों को बारिश और गरज-चमक के दौरान सतर्क रहने तथा खुले क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से जाने से बचने की सलाह दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments