Wednesday, August 26, 2026
HomeNationalअलवर में 6,453 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

अलवर में 6,453 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

अलवर, 17 अगस्त,2026 (हर्षलीन सिंह): मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के अलवर में ₹6,453 करोड़ की लागत वाले 954 विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। अमित शाह ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए किसानों, गरीबों, महिलाओं और युवाओं को सशक्त बनाना जरूरी है। उन्होंने अलवर में 3 लाख लीटर प्रतिदिन क्षमता वाले डेयरी प्लांट का भूमि पूजन किया, जिसकी क्षमता जल्द बढ़ाकर 5 लाख लीटर की जाएगी।

उन्होंने बताया कि भीलवाड़ा, जयपुर, पाली और राजसमंद में ₹274 करोड़ की लागत से चार सरस डेयरी प्लांट भी शुरू किए जा रहे हैं। वहीं चार जिलों में नए सहकारी बैंक शुरू होंगे, जहां किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।

शाह के मुताबिक, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत ₹152 करोड़ और मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 67 लाख किसानों को ₹667 करोड़ से अधिक की राशि DBT के जरिए दी गई। उन्होंने कहा कि सहकारिता के विस्तार के जरिए राजस्थान के हर गांव को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का लक्ष्य है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments