Thursday, August 27, 2026
HomeHaryanaसरकार की लाभकारी योजनाओं का किसानों को मिल रहा सीधे लाभ:संत कुमार

सरकार की लाभकारी योजनाओं का किसानों को मिल रहा सीधे लाभ:संत कुमार

लाडवा 19 अगस्त,2026 (संजीव शर्मा): मार्केट कमेटी सचिव संत कुमार ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए अनेक लाभकारी योजनाएं लागू की हैं। इन योजनाओं का सीधा लाभ किसानों तक पहुंच रहा है। सरकार की योजनाओं का लाभ पाने के लिए किसानों को मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण करना अनिवार्य है। सरकार किसानों की सभी 24 फसलों की खरीद एमएसपी पर कर रही है। इसके साथ ही फसल खरीद करने के साथ-साथ ही भुगतान की भी समय सीमा निर्धारित की गई है।
मार्केट कमेटी सचिव संत कुमार बुधवार को मार्केट कमेटी लाडवा द्वारा अनाज मंडी में आयोजित किसान जागरूकता शिविर में बोल रहे थे। उन्होंने कार्यक्रम में खरीफ सीजन 2026 के दौरान सुचारू खरीद प्रक्रिया सुनिश्चित करने, किसानों को सरकारी योजनाओं व मानकों की जानकारी दी। शिविर में किसानों को धान व अन्य खरीफ फसलों की फेयर एवरेज क्वालिटी मानकों, बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण, इलेक्ट्रॉनिक तौल और मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया। इस दौरान सूचना जनसंपर्क भाषा विभाग की भजन मंडली द्वारा सरकार की योजनाओं व नीतियों का प्रचार प्रसार किया और इसके साथ ही भजनों, गीतों की भी प्रस्तुतियां दी।
सचिव संत कुमार ने कहा कि धान व अन्य खरीफ फसलें निर्धारित मानकों के अनुसार ही मंडी में लाएं। फसल को अच्छी तरह सुखाकर लाएं। फसल बिक्री के लिए किसान या उसके अधिकृत प्रतिनिधि का बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण अनिवार्य है। इसके साथ ही तौल कार्य केवल इलेक्ट्रॉनिक वेइंग स्केल के माध्यम से ही होगा। उन्होंने कहा कि किसान अपने साथ पंजीकरण विवरण, पहचान पत्र व बैंक पासबुक अवश्य लेकर आएं। किसान यह सुनिश्चित करें कि मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर दर्ज बैंक खाते का नाम वही हो। नाम में भिन्नता होने पर भुगतान में देरी हो सकती है।
उन्होंने कहा कि मंडी में प्रवेश के समय वाहन का फोटोग्राफ लिया जाएगा। किसान मंडी प्रशासन व खरीद एजेंसियों के निर्देशों का पालन करें। प्रशासन का उद्देश्य है कि किसान को उसकी फसल का उचित मूल्य समय पर मिले। इसके लिए मंडी में सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। किसानों से अपील की गई कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और सरकारी निर्देशों के अनुसार ही फसल बेचें। इस अवसर पर कृषि विभाग के एसडीओ सुरेश कुमार, वाइस चेयरमैन सुरेंद्र सिंगला, मंडी प्रधान राजीव आर्य, स्वीटी भुल्लर, संजय गर्ग, बृजमोहन, एएफएसओ फूड एंड सप्लाई विभाग, किसान यूनियन प्रधान रामधारी बुरा, किसान जसवीर पंजेटा, रामकुमार खैरा, बलराज सिंह दबखेड़ा, मामचंद बपदी, गुरमेज सिंह बणी, आशीष कुमार बणी, मार्किट कमेटी सदस्य अनुज गोयल, स्वर्ण सिंह एवं गुरनाम सिंह सोंटी सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments