Thursday, August 27, 2026
HomePatialaपटियाला नगर निगम चुनावों की जांच रिपोर्ट पर मोहित महिंद्रा का बड़ा...

पटियाला नगर निगम चुनावों की जांच रिपोर्ट पर मोहित महिंद्रा का बड़ा बयान

पटियाला, 19 अगस्त 2026 (बलजीत सरना): पटियाला नगर निगम चुनावों से जुड़ी जांच रिपोर्ट को लेकर कांग्रेस नेता मोहित महिंद्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पंजाब की राजनीति से जुड़े कई अहम मुद्दों पर अपना पक्ष रखा। मोहित महिंद्रा ने कहा कि जांच रिपोर्ट से स्पष्ट होता है कि 27 कांग्रेस उम्मीदवारों ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर अदालत का रुख किया था।
उन्होंने दावा किया कि यह पहला मौका है जब सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिकायतों की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया गया और कमेटी ने मामले से जुड़ी शिकायतों की जांच की। महिंद्रा ने दावा किया कि जांच रिपोर्ट ने कांग्रेस की ओर से पहले लगाए गए आरोपों को मजबूती दी है। उन्होंने कहा कि अब सुप्रीम कोर्ट की ओर से इस मामले में जल्द फैसला आने की उम्मीद है।
पंजाब कांग्रेस के अंदरूनी मतभेदों पर भी बोले
पंजाब कांग्रेस में चल रहे अंदरूनी मतभेदों और नेताओं के बीच बयानबाजी को लेकर मोहित महिंद्रा ने कहा, “दस दिनों में सभी एकजुट हो जाएंगे।”
उन्होंने कहा कि पार्टी के नेता अपने-अपने विचार वरिष्ठ नेतृत्व तक पहुंचा रहे हैं और इसे पार्टी के लिए नुकसानदायक नहीं माना जाना चाहिए। महिंद्रा ने बताया कि दिल्ली में होने वाली बैठक के दौरान पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ संगठनात्मक मामलों पर चर्चा की जाएगी।
उन्होंने कहा कि पार्टी के अंदर चल रहे मतभेदों को बातचीत के जरिए सुलझाने का प्रयास किया जाएगा और नेताओं को एकजुट करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments