कुरुक्षेत्र 20 अगस्त,2026 (संजीव शर्मा): जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सी.जे.एम नीकिता भारद्वाज ने कहा कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल के मार्गदर्शन में डी.एल.एस.एस. द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चढुनी जाटान में पॉक्सो एक्ट तथा बच्चों एवं दिव्यांगजनों के लिए नालसा योजनाओं के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सीजेएम नीकिता भारद्वाज ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं अन्य प्रतिभागियों को पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों, बच्चों के अधिकारों, यौन अपराधों से सुरक्षा तथा बाल पीड़ितों के लिए उपलब्ध कानूनी उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही प्रतिभागियों को बाल-हितैषी कानूनी सेवाएं योजना 2024 तथा मानसिक रोग और बौद्धिक अक्षमता वाले व्यक्तियों के लिए कानूनी सेवाएं योजना 2024 के बारे में भी जागरूक किया गया। आमजन को बच्चों एवं दिव्यांगजनों के कानूनी अधिकारों, नि:शुल्क कानूनी सहायता तथा जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध कराई जा रही विधिक सेवाओं की जानकारी दी गई।






