Thursday, August 27, 2026
HomePatialaराइफल/पिस्टल शूटिंग के खिलाड़ियों को किया सम्मानित

राइफल/पिस्टल शूटिंग के खिलाड़ियों को किया सम्मानित

पटियाला, 20 अगस्त,2026 (चौधरी प्रभजीत सिंह): जिला शिक्षा अधिकारी शालू मेहरा के कुशल मार्गदर्शन, उप जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. रविंदरपाल शर्मा के दिशा-निर्देश और जिला स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर डॉ. दलजीत सिंह व जिला स्कूल टूर्नामेंट कमेटी के सचिव चरणजीत सिंह भुल्लर के समन्वय से अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 (लड़के एवं लड़कियां) वर्गों में राइफल/पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

अंडर-14 लड़कियों के एयर पिस्टल वर्ग में इशिता पाल ने पहला, राबिया शर्मा ने दूसरा और मेहर कौर तूर ने तीसरा स्थान हासिल किया। पीप साइट में एकमनवीर कौर सोही प्रथम, हरसीरत कौर द्वितीय और सिरजन कौर तृतीय रहीं। ओपन साइट में इसमनप्रीत कौर ने पहला, तारीशा शर्मा ने दूसरा और गुरहिमत कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

अंडर-17 लड़कियों के एयर पिस्टल वर्ग में इशमीत कौर गरचा प्रथम, गुरन्यामत कौर द्वितीय और मुस्कान जागड़ा तृतीय रहीं। पीप साइट में कुदरत ने पहला, रंजना धालीवाल ने दूसरा और नमरीत कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ओपन साइट में एकमजोत कौर प्रथम, अनमोलप्रीत कौर द्वितीय और विमलदीप कौर तृतीय रहीं।

अंडर-19 लड़कियों के एयर पिस्टल वर्ग में अनन्या बिश्नोई प्रथम, जपनीत कौर द्वितीय और जपजीत कौर तृतीय रहीं। पीप साइट में जसमेहर कौर खरोड़ ने पहला, शमायरा ने दूसरा और रश्मि ने तीसरा स्थान हासिल किया। ओपन साइट में जानवी शर्मा प्रथम, साक्षी द्वितीय और हरनूर कौर तृतीय रहीं।

अंडर-14 लड़कों के एयर पिस्टल वर्ग में अरवनजोत सैनी प्रथम, अमरिंदर सिंह द्वितीय और अंगदवीर भिंडर तृतीय रहे। पीप साइट में दमनप्रीत सिंह गरचा ने पहला, गुरुआश सिंह ने दूसरा और एकनूर सिंह संधू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ओपन साइट में शिवम कुमार प्रथम, फतेहवीर सिंह ढींडसा द्वितीय और आदर्श कुमार तृतीय रहे।

अंडर-17 लड़कों के एयर पिस्टल वर्ग में एकमवीर सिंह प्रथम, वंश मलिक द्वितीय और हर्षवीर सिंह धालीवाल तृतीय रहे। पीप साइट में गुरशैन सिंह चहल ने पहला, आरवप्रीत सिंह ने दूसरा और रणवीर सिंह सल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ओपन साइट में रिधिम बांसल प्रथम, नक्ष शर्मा द्वितीय और माधव जिंदल तृतीय रहे।

अंडर-19 लड़कों के एयर पिस्टल वर्ग में जसकरण सिंह प्रथम, अधर्व द्वितीय और प्रभनूर सिंह तृतीय रहे। पीप साइट में अभीराज सिंह बलगण ने पहला, विश्वजीत सिंह ने दूसरा और प्रथम राणा ने तीसरा स्थान हासिल किया। ओपन साइट में राजवंश प्रथम, हर्षदीप सिंह द्वितीय और नवकरणजीत सिंह तृतीय रहे।

जिला स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर डॉ. दलजीत सिंह ने विशेष रूप से पी.एम. श्री सरकारी सीनियर सेकेंडरी मल्टीपर्पज स्कूल पहुंचकर विजेता खिलाड़ियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर अमनिंदर सिंह बाबा, जोनल सचिव पटियाला-1, जसविंदर सिंह स्टेट अवार्डी एवं जोनल सचिव घनौर, राकेश कुमार, खजांची पटियाला-1 जोन, सुच्चा सिंह डीपीई, राधा रानी पीटीआई, गुरप्रीत सिंह डेटा एंट्री ऑपरेटर तथा प्रेस इंचार्ज जसविंदर सिंह भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments